UK : ऋषिकेश में हाईवे के गड्ढे से अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो, बेकरी का गेट तोड़ा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • जोरदार टक्कर से आठ फीट का पेड़ जड़ से उखड़ा, चाय का खोखा भी बाल-बाल बचा, कोई जनहानि नहीं

ऋषिकेश : श्यामपुर स्थित ग्राम खैरी खुर्द स्थित बेकरी शॉप कार्निवल सेलिब्रेशन की बाउंड्री वॉल का गेट देर रात एक स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गेट के सामने लगा करीब आठ फीट ऊंचा पेड़ भी जड़ से उखड़ गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 1:30 बजे पांच लोगों को लेकर ऋषिकेश की ओर जा रही स्कॉर्पियो संख्या UP-11 CY 7375 के सामने अचानक हाईवे का गड्ढा आ गया। बताया जा रहा है कि गड्ढे के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बेकरी शॉप के गेट से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाउंड्री वॉल का गेट पूरी तरह टूट गया और उसके आगे लगा पेड़ भी उखड़ गया।गेट से सटा हुआ एक चाय का खोखा भी था। हादसे के वक्त खोखा बंद होने के कारण वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन से उतरकर घटनास्थल का जायजा लेने के बाद वहां से चला गया। हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

ALSO READ:  UK : तपोवन पहुंचे BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत अभिनंदन

हाईवे के गड्ढे बने दुर्घटना का कारण ?
हादसे के बाद हाईवे पर बने गड्ढों को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि हाईवे पर बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए लगातार दुर्घटना का खतरा बने हुए हैं। तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक गड्ढा आने से वाहन अनियंत्रित होने की आशंका बनी रहती है।हाईवे किनारे रात करीब 1:30 बजे दुर्घटना होने के बावजूद पुलिस को तत्काल इसकी जानकारी नहीं हो सकी। जबकि लगभग 500 मीटर की दूरी पर नेपाली फार्म पुलिस बूथ स्थित है। इससे क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। बेकरी शॉप के मालिक धीरेंद्र ने बताया कि उन्हें सुबह मोबाइल पर सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद हादसे की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने रायवाला पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रायवाला चीता पुलिस मौके पर पहुंची।

ALSO READ:  UK : मालागूंठी में सड़क दुर्घटना में भाई बहन की मौत

चीता पुलिस को जानकारी मिली कि दुर्घटना में क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो गढ़ी पेट्रोल पंप पर खड़ी है। इसके बाद चीता पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो चालक को अपने साथ ले गई।पुलिस द्वारा जानकारी मिली कि स्कॉर्पियो चालक और बेकरी मालिक में आपस में समझौता हो गया।

Ad

Related Articles

हिन्दी English