UK : केदारताल ट्रैक पर 8 सदस्यीय ट्रेक्टर दल में से 2 के शव मिले

ADVERTISEMENTS
उत्तरकाशी : केदारताल ट्रैक पर 30 अक्टूबर से लापता चल रहे 8 सदस्यीय ट्रेक्टर दल में से दो लोगों के आज शव मिल गये हैं।शेष की तलाश जारी है।एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने आज संभावित हिमस्खलन क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाकर एक महिला और एक पुरुष का शव बरामद किया। दोनों शवों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।30 अक्टूबर को गंगोत्री से केदारताल ट्रैकिंग के लिए सात ट्रैकर्स और एक गाइड समेत कुल आठ सदस्य रवाना हुए थे। वापसी के दौरान भारी हिमपात और हिमस्खलन के कारण सभी के लापता होने की सूचना ट्रैकिंग एजेंसी द्वारा दी गई थी। बता दें कि इसी दौरान मौसम खराब रहने के कारण चमोली के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।





