UK :हल्द्वानी में UKD ने दी श्रधांजलि पूर्व विधायक जंतवाल को

नैनीताल : जिला कार्यालय, युवा नैनीताल में सोमवार को केंद्रीय सचिव गंगा सिंह मेहरा की संयोजन में स्व. डॉ. नारायण सिंह जंतवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और 2 मिनट का मौन धारण किया गया।
वक्ताओं ने डॉ. नारायण सिंह जंतवाल के उत्तराखंड राज्य आंदोलन और समाज के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन प्रेरणा देता रहेगा और ही साथ ही यह भी परण लिया गया कि सभी कार्यकर्ता उनके आदर्शों पर चलते रहेंगे और उत्तराखंड क्रांति दल के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य करते रहेंगे ।
सभा में कुमाऊं संयोजक गौरव जोशी, केंद्रीय उपाध्यक्ष USF कपिल सिंह मेहता, राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट भुवन जोशी (केंद्रीय उपाध्यक्ष), एडवोकेट मोहन कांडपाल (केंद्रीय अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ), कैप्टन तिवारी (केंद्रीय महामंत्री, सैनिक प्रकोष्ठ), जाहिद सिद्दीकी (जिला अध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), पंकज कार्की (जिला सचिव, युवा), धनंजय मेर (जिला संगठन मंत्री) सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। साथ ही 26वें उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यकारिणी की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।





