UK :अमृतपुर बाईपास मार्ग के निर्माण को लेकर बड़ी खबर, बाईपास मार्ग के संबंध में  HC द्वारा पारित अंतरिम स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) निरस्त

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: अमृतपुर बाईपास मार्ग के निर्माण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जानकारी दी है कि अमृतपुर बाईपास मार्ग के संबंध में  उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा पारित अंतरिम स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद मार्ग के निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है और कार्यस्थल पर आज से निर्माण कार्य दोबारा प्रारंभ कर दिया गया है।

ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के उत्तराखण्ड में योगदान, मार्गदर्शन और जनसेवा के प्रयासों की सराहना की

सांसद अजय भट्ट ने बताया कि न्यायालय द्वारा अंतरिम स्थगन आदेश निरस्त किए जाने के बाद संबंधित स्थल पर काम शुरू कर दिया गया है। बाईपास मार्ग का निर्माण क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

ALSO READ:  UK :बागेश्वर के बदियाकोट स्थित मां भगवती के प्राचीन मंदिर में आग लगी

अमृतपुर बाईपास मार्ग का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के देश विदेश से नैनीताल और कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं को भारी राहत मिलेगी। शहर के लोगों को भी जान से मुक्ति मिलेगी।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English