UK : ऋषिकेश आबकारी टीम का छापा, दो महिलायें गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : आबकारी आयुक्त देहरादून के आदेश के क्रम में  आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को अवैध शराब की रोकथाम हेतु आबकारी विभाग ऋषिकेश  टीम द्वारा आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व मे  मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया, दबिश के दौरान  02 महिला अभियुक्तों को कच्ची शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 20-20 लीटर कुल 40 लीटर शराब बरामद की गई । दोनों महिलाओं के विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमे पंजीकृत किये गये है.
गिरफ्तार की गई अभियुक्ता का विवरण निम्न प्रकार है.(1) कौशल्या देवी पत्नी स्व जोगिंदर सिंह निवासी मनसा देवी गुमानीवाला (2) अमरजीत कौर पत्नी इंद्र सिंह निवासी मनसा देवी गुमानीवाला  दोनों अभियुकताओ के विरुद्ध  धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत  मुकदमा पंजीकृत किया गया.टीम में निम्न स्टाफ मौजूद रहे – उप आबकारी निरीक्षक- आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह,प्रधान आबकारी सिपाही दीपा डोबरियाल,आबकारी सिपाही अंकित कुमार आशीष चौहान, सोनम पवार ,रेशमा चौहान सम्मिलित रहे।

Related Articles

हिन्दी English