UK : पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल के निधन को भावना मेहरा ने बताया अपूरणीय क्षति

हल्द्वानी/भीमताल : उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल के निधन पर आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भावना मेहरा ने गहरा शोक व्यक्त किया=सोमवार को सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के साथ जंतवाल गांव पहुंचकर उन्होंने स्व. जंतवाल के आवास पर परिजनों से मुलाकात की और अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने उनकी पत्नी श्रीमती सावित्री जंतवाल, पुत्रियों उत्तरा एवं उर्वशी सहित अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया0भावना मेहरा ने स्व. जंतवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका निधन उत्तराखंड की राजनीति और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।





