UK :ऋषिकेश में राज्य स्थापना दिवस पर राज्य निर्माण सेनानी हुए सम्मानित

ऋषिकेश :उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों की एक आवश्यक बैठक आईएसबीटी परिसर ऋषिकेश शहीद स्मारक भवन में आहूत की गई। बैठक में राज्य स्थापना दिवस के 26 वर्ष पूरे होने पर सांस्कृतिक प्रोग्राम एवं कार्यक्रम किए गए। 
राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन के सहयोग से राज्य निर्माण सेनानियों को तहसील ऋषिकेश तहसीलदार प्रदीप नेगी एवं उनकी टीम के द्वारा राज्य निर्माण सेनानियों को सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर शहीदों को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सरकार से सहयोग की भी अपेक्षा की गई। सम्मानित होने वाले राज्य निर्माण सेनानियों में शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष डी एस गुसाईं बलवीर सिंह नेगी रामेश्वरी चौहान लक्ष्मी बूढ़ा कोठी गंभीर सिंह मेवाड़ल बिजवान संजय शास्त्री चंदन सिंह पवार गुलाब सिंह रावत श्रीमती उषा रावत कमला पोखरियाल जयंती नेगी चैता कंडवाल विभाग कोटला सतीश्वरी मनोरी पूर्व महापौर अनीता ममगाई पूर्व पार्षद राकेश सिंह मियां विभाश कोटला रमेश रतूड़ी चंदन सिंह पवार सहित लगभग 160 लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अंत में तहसीलदार ऋषिकेश प्रदीप नेगी एवं उनकी टीम का भी राज्य निर्माण सेनानियों ने स्वागत किया। उक्त अवसर पर पूर्व महापौर अनिता ममगाई द्वारा मिष्ठान वितरण भी किया गया। पूर्व महापौर अनीता ममगाई का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रुक्म पोखरियाल युद्धवीर सिंह चौहान हरि सिंह नेगी दयाराम रतूड़ी धर्मराज पुंडीर सुशील चमोली जगदंबा प्रसाद भट्ट बृजेश डोभाल विशंभर दत्त डोभाल महेंद्र बिष्ट जगदीश प्रसाद भट्ट प्रेमा नेगी अंजू गैरोला पार्वती रतूड़ी मंजू भट्ट दीपा नेगी आशा सेमवाल सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता बलबीर सिंह नेगी तथा संचालन डी एस गुसाईं ने की ।





