UK : हल्द्वानी में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
हल्द्वानी :  नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों समेत चोरी की बाइक खरीदने और उनके पार्ट्स बेचने वाले एक मैकेनिक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की। 
एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी के मुताबिक, बनभूलपुरा पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से 5 नवंबर को गौला बाईपास रोड से तीन आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल से बाइक चोरी कर विजय श्रीवास्तव नाम के मैकेनिक को बेचते थे। मैकेनिक चोरी की बाइकों को आगे बेचने के साथ उनके पार्ट्स काटकर भी बेचता था। पुलिस ने मैकेनिक विजय श्रीवास्तव को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में करन पाठक, योगेश कुमार आर्या, दीपक शर्मा और विजय श्रीवास्तव शामिल हैं।पुलिस के अनुसार बरामद छह मोटरसाइकिलें हल्द्वानी, बनभूलपुरा, मुखानी, काठगोदाम और भीमताल क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं से संबंधित हैं।

Related Articles

हिन्दी English