UK :महापौर  शम्भू पासवान  ने नेहरू ग्राम, वार्ड संख्या 39 में सड़क निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • गुणवत्ता एवं लेवलिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

ऋषिकेश : नगर निगम ऋषिकेश के वार्ड संख्या 39 स्थित गली नंबर-3 में सड़क निर्माण कार्य का आज  महापौर  शम्भू पासवान जी द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में सड़क निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन के अवसर पर महापौर शम्भू पासवान ने संबंधित ठेकेदार एवं अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता के उच्च मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क की लेवलिंग, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता एवं मजबूती में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सड़क का निर्माण इस प्रकार किया जाए कि स्थानीय नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे।

ALSO READ:  जम्मू: CISF के सहायक कमान्डेंट समेत ४ जवानों की साथी ने गोली मार कर हत्या

महापौर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करना नगर निगम की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।इस अवसर पर सम्मानित पार्षद  राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट,  संजय प्रेम सिंह बिष्ट,  ज्योति सजवाण,  डी.पी.एस. रावत सहित क्षेत्र के अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK : ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत पर्यावरण मित्रों एवं निगम कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English