UK :जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने देहरादून में उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

ADVERTISEMENTS
देहरादून :जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को देहरादून में उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।इस दौरान बैठक में राज्य में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था, औद्योगिक प्रदूषण प्रबंधन और स्वच्छ वायु-जल सुनिश्चित करने हेतु संचालित कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को जन-स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी एवं त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य में सतत विकास और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए तय मानक नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।इस दौरान बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।





