UK :ऋषिकेश में महापौर शम्भू पासवान ने रक्तवीरों एवं स्वयंसेवकों को सम्मानित किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :  लाची फाउंडेशन द्वारा दुर्गा मंदिर, मालवीय नगर, ऋषिकेश में आयोजित “Blood Donor Appreciation Ceremony 2026” में सम्मिलित होकर देशभर से आए रक्तवीरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवा स्वयंसेवकों का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों एवं दूर-दराज़ क्षेत्रों से रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कश्मीर से लेकर मध्य प्रदेश, दक्षिण भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए रक्तदाताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।का र्यक्रम में लाची फाउंडेशन के फाउंडर रोहित बिजलवान एवं उनकी पूरी टीम द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रक्तवीरों एवं स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया।

ALSO READ:  UK : मुख्य सचिव ने शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

इस अवसर पर कहा गया कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन देने का संकल्प है। रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है और ऐसे समय में रक्तदाता किसी के लिए जीवनदाता बनकर सामने आता है। निस्वार्थ भाव से रक्तदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का योगदान समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक है।

देशभर से आए सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं रक्तदान के लिए कार्य कर रही संस्थाओं को हृदय से साधुवाद एवं शुभकामनाएं। साथ ही समाज के सभी वर्गों से अपील की गई कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाएं और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत एवं मानवीय कार्य से जोड़ने का संकल्प लें।

ALSO READ:  दुबई के प्रिंस ने की मुलाकात भारतीय घायल पायलट  कैप्टन स्मित मच्छार से

लाची फाउंडेशन के फाउंडर रोहित बिजलवान ने कहा कि संस्था भविष्य में भी रक्तदान एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती रहेगी तथा रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन किए जाते रहेंगे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English