UK : रात में चीर रही थी JCB पहाड़ का सीना, UKD नेता नीरज बिष्ट ने मौके पर पहुँच पकड़ी और चाबी ली, कार्यवाही की मांग
- भीमताल के सुन्दरखाल इलाके में UKD नेता नीरज बिष्ट का छापा, अवैध खनन करते JCB पकड़ी
- सुंदरखाल में अवैध खनन पर नीरज बिष्ट का छापा, JCB की चाबी ली, कहा – “हम अपने पहाड़ों को न कटने देंगे, न बिकने देंगे” : नीरज बिष्ट, UKD
- मौके पर पहुँच अधिकारियों कोअवैध खनन की सूचना दी, कार्यवाही की मांग की बिष्ट ने

Screenshot नैनीताल /हल्द्वानी :बुधवार भोर के समय #भीमताल विधानसभा से उत्तराखंड क्रांति दल #UKD के विधायक प्रत्याशी नीरज बिष्ट अपने #विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर थे। बिष्ट के मुताबिक, तभी उन्हें सूचना मिली कि #सुंदरखाल क्षेत्र में बिना अनुमति के #JCB से पहाड़ों का #अवैध #कटान हो रहा है। सूचना मिलते ही बिष्ट ने तुरंत अपने उक्रांद कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और देख कर हैरान रह गए. इस दौरान मौके पर एक JCB अवैध खनन करते हुए पाई गई। नीरज बिष्ट ने तत्काल JCB की चाबी अपने कब्जे में ली और इस पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। उन्होंने मौके से ही संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन की जानकारी दी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर बिष्ट ने कहा कि, “हम अपने पहाड़ों को न कटने देंगे, न बिकने देंगे। पहाड़ हमारी माँ है, और माँ को बेचने वालों को उक्रांद कभी बख्शेगा नहीं।”
उन्होंने कहा कि भीमताल क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ उक्रांद की यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन अगर कार्रवाई नहीं करता है, तो उक्रांद सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।इस कार्रवाई में केंद्रीय सचिव गंगा सिंह मेहरा कपिल मेहता (केंद्रीय उपाध्यक्ष USF), चंद्र प्रकाश (विधान सभा अध्यक्ष) , करन चौसाली (विधान सभा उपाध्यक्ष), मुकेश चंद्र रूवाली (विधान सभा महामंत्री), सुजल पवार (केंद्रीय मीडिया प्रभारी) सहित उक्रांद के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







