UK :UKD चमोली टीम द्वारा लाता गाँव (ज्योतिर्मठ) में हो रहे अवैध खनन पर बोला धावा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • नंदादेवी बायोस्फियर रिज़र्व क्षेत्र के अंतर्गत आता है, कैसे अनुमति मिली बड़ा सवाल : UKD
चमोली : #बद्रीनाथ #विधानसभा के #लाता #गाँव में #धौली #गंगा में हो रहे #अवैध #खनन को बंद करवाने के लिए स्थानीय जनता के आह्वान पर उक्रांद UKD #चमोली की टीम  जिलाध्यक्ष युधवीर सिंह नेगी  व  केंद्रीय महामंत्री व पूर्व विधायक प्रत्याशी बीरू सजवाण के नेतृत्व में खनन स्थल पर पहुँची।नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया. 
युधवीर सिंह नेगी व बीरू सजवाण  ने स्थानीय सरपंच, मातृ-शक्ति व युवाओं के साथ मिलकर JCB मशीन द्वारा अवैध रूप से पलटी गई नदी को फिर से खुलवाया गया।साथ ही अवैध रूप से कार्य कर रही मशीन व ट्रकों को साइट से हटवाया गया।
जनता द्वारा बताया गया कि यह खनन का कार्य किसी कांग्रेसी नेता द्वारा किया जा रहा है और कुछ दिन पूर्व उनके द्वारा कांग्रेस के विधायक जी से अवैध खनन को बंद करवाने की माँग की गई थी परन्तु, उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिससे स्थानीय जनता में रोष है। साथ ही जनता अब समझ गई कि अवैध खनन में किस प्रकार से भाजपा-कांग्रेस की जुगलबंदी है।
धौली गंगा का यह सम्पूर्ण क्षेत्र नंदादेवी बायोस्फियर रिज़र्व क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जिससे DFO नंदादेवी व जिला प्रशासन पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं कि उनके द्वारा इस अवैध खनन की अनुमति कैसे दे दी गयी ?  उत्तराखंड क्रांति दल #UKD अपने पहाड़ों व पहाड़वासियों को बचाने के लिए सदैव उनके साथ खड़ा है और शासन-प्रशासन से ऐसे सभी अवैध खननों को बंद करने की माँग करता है।

Related Articles

हिन्दी English