UK : ऋषिकेश लालपानी कूड़ा निस्तारण प्लांट के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • लालपानी कूड़ा निस्तारण प्लांट के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में अभियोग पंजीकृत

ऋषिकेश : दिनांक 03.10.2026 को लालपानी प्लांट, बीट संख्या-01, गुमानीवाला स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट के मुख्य द्वार पर स्थानीय निवासियों द्वारा तालाबंदी कर नगर निगम ऋषिकेश के कूड़ा वाहनों के प्रवेश को अवरुद्ध किए जाने तथा कूड़ा निस्तारण कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने के संबंध में नगर निगम ऋषिकेश के सहायक नगर आयुक्त (SNA) चंद्रकान्त भट्ट द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में प्रार्थना पत्र दिया गया।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, सफाई निरीक्षकों द्वारा प्लांट का निरीक्षण किए जाने के दौरान स्थानीय निवासियों द्वारा प्लांट में कूड़ा लाए जाने का विरोध किया जा रहा था तथा प्लांट के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी गई थी। स्थानीय निवासियों को कूड़ा वाहनों को प्लांट में प्रवेश दिए जाने हेतु समझाने का प्रयास किया गया। किन्तु उनके द्वारा कूड़ा वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया गया। इस कारण नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र से प्रतिदिन एकत्रित किए जा रहे कूड़े के निस्तारण की प्रक्रिया बाधित हो रही थी। नगर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 514/2026, धारा 221/223(a)/189(2)/126(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत बनाम लालमणि रतूड़ी आदि के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक सुमित चौधरी के सुपुर्द की गई है। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
नामजद व्यक्तियों का विवरण-

ALSO READ:  UK:किराये के कमरे में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

1- लालमणि रतूड़ी
2- पुरुषोत्तम बडोनी
3- लाल सिंह बोरा
4- राजेन्द्र गुनसोला
5- विनोद प्रसाद सेमवाल
6- रंजीत
7- रमदान
8-अन्य व्यक्ति

Related Articles

हिन्दी English