UK :त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में गंगा नदी के अंदर से बिहार के युवक को बचा लाये आपदा राहत दल और जल पुलिस के जवान

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : सोमवार को यानी दिनांक 9/11/ 2026 समय दोपहर 1:10 पर,त्रिवेणी घाट से यह मनीष कुमार S/O सकल माझी उम्र लगभग 17 वर्ष, पता अंधेरी मुजफ्फरपुर बिहार, मोबाइल नंबर, जो त्रिवेणी घाट आरती स्थल से बड़ी गंगा में नहाते हुए बह गया था। उक्त युवक के गहरे पानी में चले जाने पर बचाव बचाव चिल्लाने पर मौके पर तैनात आपदा राहत दल 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार की टीम व जल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उक्त युवक की जान बचाई। जिस पर बाहर खड़े लोगों ने उक्त कार्य के लिए बचाव कर्मियों की प्रशंसा की। टीम में बचाव कर्मी जल पुलिस से HC चैतन्य त्यागी, विनोद सेमवाल आपदा राहत दल के कांस्टेबल सत्यवीर, कांस्टेबल योगेंद्र सिंह, कांस्टेबल दीपक सिंह, कांस्टेबल महावीर. मौजूद रहे।





