यूपी : मासूम बच्चों ने अपनी आंख के सामने मां की हत्या का देखा मंजर.. तो उनकी कांप उठी रूह..

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पति ने पत्नी की कार में गला घोंटकर कर दी हत्या..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ कलयुगी पति ने पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। बच्चों ने आंख के सामने मां की मौत का मंजर देखा तो उनकी रूह कांप उठी। लगभग 15 वर्ष पूर्व दोनों ने लव मैरिज किया था। फिलहाल पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरसल घटना जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र के सेऊर गांव की है। जानकारी के मुताबिक उन्नाव जिले के सफीपुर निवासी राहुल मिश्र (37 वर्ष) पुत्र दिनेश चंद्र मिश्रा ने वर्ष 2008 में रायबरेली जिले के मील एरिया थानाक्षेत्र निवासी मोनिका गुप्ता (32 वर्ष) के साथ लव मैरिज किया था। मोनिका के पिता उमाशंकर ने बताया कि राहुल उनकी पुत्री के चरित्र पर शुरू से ही शक करता था और इस बात को लेकर बराबर दोनों में झगड़ा हुआ करता था।

ALSO READ:  UK : एक महिला समेत 3 गिरफ्तार, ऋषिकेश में आबकारी की रेड

बताया जा रहा है कि राहुल फैमली को लेकर लखनऊ में रहता था। बीती रात वो इनोवा कार यूपी 32 CJ 4541 से पत्नी व दो बच्चों को लेकर लखनऊ से रायबरेली जाने के लिए निकला था। उधर ना जाकर वो गाड़ी लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर किमी 123 पर मुजेश चौराहे के पास उतरा। कार को साइड में लगाकर दोनों बच्चों के सामने राहुल ने गाड़ी के अंदर पत्नी का गला दबाकर मार डाला और फिर बच्चों को लेकर गाड़ी में बैठा रहा।

ALSO READ:  UK :NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर MBSS में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच

यूपीडा की गश्ती टीम जब उधर पहुंची और संदिग्ध अवस्था में गाड़ी को देखा तो उसने गाड़ी को खुलवाना शुरू किया। लेकिन वो गाड़ी खोल नहीं रहा था। जैसे तैसे पुलिस आई और गाड़ी खुलवाया। तब मोनिका की 12 वर्षीय बेटी व 5 साल के बेटे ने पुलिस को बाप की हरकत बताया। पुलिस ने राहुल को हिरासत में ले लिया है। मोनिका के पिता मौके पर पहुंचे और राहुल के खिलाफ तहरीर पुलिस में दिया है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English