UK : जेवरात चोरी किये अपनी ही सहेली के घर से, पूजा थापा हुई गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
- थाना रायपुर का मामला है
- एसएसपी दून की सख्ती से अपराधियों पर नकेल कसती दून पुलिस
- रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
- घटना को अंजाम देने वाली अभियुक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- अभियुक्ता के कब्जे से घटना में चोरी की गई लगभग 06 लाख रू0 मूल्य की ज्वैलरी हुई बरामद
- अपने ऊपर चढ़े कर्ज को उतारने के लिए अभियुक्ता द्वारा अपनी ही सहेली के घर पर दिया गया चोरी की घटना को अंजाम
देहरादून : दिनांक- 02/11/2026 को वादिनी मीना थापा पत्नी राहुल थापा निवासी रांझावाला रायपुर देहरादून ने थाना रायपुर में एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि पूजा थापा नाम की महिला द्वारा वादिनी के घर से सोने की ज्वैलरी चोरी कर ली गयी है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर पर तत्काल मु0अ0सं0- 465/26, धारा- 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया व घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गयी।
गठित पुलिस टीम द्वारा नामजद अभियुक्ता को हिरासत में लेकर उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो महिला द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया. जिसकी निशानदेही पर उसके घर से घटना में चुराई गई लगभग 06 लाख रू0 मूल्य की ज्वैलरी बरामद हुई, बरामदगी के आधार पर महिला को मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्ता पूजा थापा द्वारा बताया गया कि उस पर काफी लोगो का कर्जा हो गया था, जिस कारण उसके द्वारा अपना कर्जा उतारने के लिए अपनी एक पुरानी परिचित मीना थापा के घर में चोरी की योजना बनाई। अभियुक्ता मीना थापा की पुरानी परिचित थी तथा उसका उनके घर पर काफी आना जाना था। जिस कारण उसके घर के सभी सामान के सम्बन्ध में पूरी जानकारी थी। जिसका फायदा उठाते हुए अभियुक्ता द्वारा मौका पाकर उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:
पूजा थापा पत्नी राम बहादुर थापा निवासी पंचवटी कालोनी कोतवाली रायपुर देहरादून जनपद देहरादून उम्र 44 वर्ष
विवरण बरामदगी:
1- दो पीली धातु की चेन
2- 04 पीली धातु की अंगूठी
(अनुमानित मूल्य लगभग 06 लाख रू0)
पुलिस टीम :
1- व०उ०नि० भरत सिंह रावत
2- उ०नि० प्रवीण पुंडीर, चौकी प्रभारी बालावाला
3- म०उ०नि० वर्षा रमोला
4- अ०उ०नि० सुनील रावत
5- हे०का० दीपप्रकाश
6- हे०का० प्रकाश पुरोहित
7- का० मनोज
8- का० किशनपाल
9- का० राजेश





