UK : उत्तरकाशी के मोरी में 1 किलो 647 ग्राम अवैध चरस के साथ हरियाणा के ३ तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
उत्तरकाशी : त्योहारी सीजन में #उत्तरकाशी #पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, #मोरी में 1 किलो 647 ग्राम #अवैध #चरस के साथ तीन #तस्कर #गिरफ्तार. स्कॉर्पियो वाहन से चरस की तस्करी कर रहे #पानीपत (हरियाणा) के तीन युवक गिरफ्तार, करीब ₹3.30 लाख कीमत की चरस बरामद, वाहन सीज।एसपी उत्तरकाशी द्वारा पुलिस टीम को ₹2,500 के पुरस्कार से किया गया सम्मानित।
———————————-
मोरी पुलिस टीम द्वारा मोरी-नेटवाड़ रोड पर देई झूला पुल जाने वाले रास्ते के समीप सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान वाहन संख्या HR 60P 0429 (स्कॉर्पियो) से अवैध चरस का परिवहन करते हुए पानीपत (हरियाणा) के तीन युवकों राघव (21 वर्ष), सन्नी (25 वर्ष) एवं हिमांशु (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। वाहन से कुल 1 किलो 647 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मोरी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
———————————
ड्रग्स फ्री देवभूमि एवं नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग एवं कार्रवाई की जा रही है। त्योहारी सीजन के दृष्टिगत नशे के अवैध कारोबार एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरतते हुए लगातार चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

हिन्दी English