UK : स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर क्रमिक अनशन के 21वें दिन यूकेडी युवा के केंद्रीय कोषाध्यक्ष एवं कपकोट विधानसभा से घोषित प्रत्याशी सीए वरुण चंदोला अनशन पर बैठे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी :  उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण घोषित किए जाने की मांग को लेकर स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति द्वारा विगत 21 दिनों से चलाए जा रहे क्रमिक अनशन को विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में आंदोलन के 21वें दिन उत्तराखंड क्रांति दल युवा के केंद्रीय कोषाध्यक्ष एवं कपकोट विधानसभा से यूकेडी के घोषित प्रत्याशी सीए वरुण चंदोला भी गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने की मांग के समर्थन में क्रमिक अनशन पर बैठे। चंदोला अनशन पर  बुद्धा पार्क, हल्द्वानी में बैठे हैं।

इस अवसर पर युवा उत्तराखंड क्रांति दल के कुमाऊं प्रभारी गौरव जोशी भी उपस्थित रहे, जिन्हें उत्तराखंड क्रांति दल के भीतर वरुण चंदोला के सबसे करीबी संगठनात्मक सहयोगियों में से एक माना जाता है। इसके अतिरिक्त युवा उक्रांद के केंद्रीय सचिव गंगा सिंह मेहरा, राहुल मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थक भी आंदोलन के समर्थन में मौजूद रहे।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि गैरसैंण केवल एक भौगोलिक स्थान नहीं, बल्कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन की ऐतिहासिक भावना, जनआकांक्षाओं और पर्वतीय क्षेत्रों के संतुलित विकास की अवधारणा से जुड़ा विषय है। राज्य गठन के लंबे समय बाद भी स्थायी राजधानी का प्रश्न अनिर्णीत रहना प्रदेश की जनता की भावनाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने की मांग को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से निरंतर उठाना आवश्यक है।

ALSO READ:  UK : UKD ने मेघा पेटशाली को नैनीताल जिला महामंत्री नियुक्त किया

आंदोलन के दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय डॉ. नारायण सिंह जंतवाल  के निधन का दुखद समाचार प्राप्त होने पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। उनके निधन को उत्तराखंड की राजनीतिक एवं राज्य आंदोलन की विरासत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर युवा उक्रांद के कुमाऊं प्रभारी गौरव जोशी ने कहा कि डॉ. नारायण सिंह जंतवाल  का जीवन, संघर्ष और उत्तराखंड के प्रति उनका समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में उत्तराखंड की अस्मिता, अधिकारों और क्षेत्रीय हितों से जुड़े विषयों को निरंतर प्राथमिकता दी। उनका योगदान उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में सदैव स्मरण किया जाएगा।

जोशी  ने जंतवाल  के साथ हुई अपनी अंतिम मुलाकात को याद करते हुए बताया कि उस दौरान उन्होंने युवाओं पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा था कि युवा उक्रांद ही नए उत्तराखंड के निर्माण की मजबूत नींव रख सकती है। उन्होंने यह भी विश्वास जताया था कि प्रदेश का युवा वर्ग संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और उत्तराखंड की जनआकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ALSO READ:  UK : UIIDB को लेकर सरकार ने रखा पक्ष, बताया भ्रम फैलाया जा रहा है, ये है मामला

जोशी  ने कहा कि डॉ. जंतवाल के ये विचार केवल एक राजनीतिक संदेश नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी और मार्गदर्शन हैं। उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए युवा उक्रांद प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों, क्षेत्रीय असंतुलन, पलायन, रोजगार और स्थायी राजधानी गैरसैंण जैसे विषयों पर अपनी लोकतांत्रिक एवं वैचारिक भूमिका निभाता रहेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की स्थापना जिन सपनों, संघर्षों और जनभावनाओं के आधार पर हुई थी, उन्हें धरातल पर उतारना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वर्गीय डॉ. नारायण सिंह जंतवाल जी के विचारों को आगे बढ़ाना और एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं संतुलित विकास वाले उत्तराखंड के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English