UK : 16 साल की उम्र में हरक सिंह रावत ने किया मेरे साथ दुष्कर्म, पीडिता जैनी ने प्रेस वार्ता कर खोले राज

हरक बोले, भाजपा का आभारी हूँ, दीपावली पर मुझे यह अच्छा तोहफा दिया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • पीडिता जैनी  ने की मांग DNA टेस्ट हो, नार्को हो, और मेरे बेटे को उसके पिता का नाम मिले 
  • एसएसपी देहरादून ने CO डोईवाला वंदना शर्मा को जांच, बढ़ सकती हैं हरक सिंह रावत की मुश्किलें  
  • जैनी बोली मुझे इंसान चाहिए, बेटे को नाम चाहिए, २३ साल बाद लौटी देहरादून की प्रेस वार्ता किये कई खुलाशे 

देहरादून : पुलिस के मुताबिक़,  दिनांक – 07/11/2026 वादिनी इन्दिरा डेंजी (जैनी) के द्वारा पुलिस मुख्यालय को प्रेषित एक प्रार्थना पत्र देहरादून पुलिस को प्राप्त हुआ . जिसमें आवेदिका द्वारा पूर्व काबिना मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा वर्ष 2003 में उसके साथ दुष्कर्म करने, जिसके परिणाम स्वरूप उनके द्वारा एक बच्चे को जन्म देने तथा उक्त घटना के समय प्रतिवादी द्वारा अपनी राजनैतिक पहुंच व सरकार में होने का फायदा उठाकर प्रकरण में कोई कार्यवाही न होने देने के संबंध में दिया गया.  साथ ही अपने प्रार्थना पत्र में वर्तमान में उनके 23 वर्षीय पुत्र का अपनी पहचान के लिये संघर्ष करने की बात उल्लेखित करते हुए उसका डीएनए टेस्ट करवाने व वर्ष 2003 में हुए प्रकरण में विधि सम्मत कार्यवाही करवाने की मांग की गई।प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  (एसएसपी) देहरादून द्वारा महिला अधिकारी, क्षेत्राधिकारी डोईवाला वंदना वर्मा को सम्पूर्ण प्रकरण की जांच कर आवश्यक विधि सम्मत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

ALSO READ:  दिल्ली : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, में ‘वैशेषिककोशः’ ग्रन्थ का भव्य लोकार्पण, प्रख्यात विदुषी प्रो. शशिप्रभा कुमार का अभिनन्दन समारोह

वहीँ, दूसरी तरफ पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा मुझ पर नहीं लगाया आरोप जेनी ने, सीबीआई जांच पर लगाया, कोर्ट पर लगाया. SIT पर लगाये. जेनी प्रकरण को महेंद्र भट्ट जी और धामी जी ने उठाया. लड़ाई धामी ने शुरू की, अंत हरक सिंह रावत करेगा. मुझे क्लीन चिट मिल गयी है, सीबीआई जांच कर चुकी है. पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा, देखते रहिये आगे आगे क्या होता है ? हरक सिंह रावत जिस नेचर के हैं जैसा स्वभाव है, जिस कार्य के लिए पहचाने जाते हैं उसी अनुसार वे बोल रहे हैं, जब तक चुनाव आता है तब कहाँ रहते हैं हरक सिंह रावत, यह भी सवाल है. 

ALSO READ:  UK :जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने देहरादून में उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English