यूपी : सुल्तानपुर में मेनका संजय गांधी ने 1243 दिव्यांगजनों को वितरित किये 186.95 लाख के सहायक उपकरण..

नगर क्षेत्र स्थित पंत स्पोर्ट स्टेडियम में वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ दिव्यांग लोगों की जैसे लॉटरी खुल गई हो। सांसद मेनका गांधी ने आज यहां जिले के 1243 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण किए। शहर के पंत स्पोर्ट स्टेडियम में वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ था।

आपको बताते चलें दरअसल सांसद मेनका संजय गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के दिव्यांगजनो की मदद के लिए एडिप योजना के अंतर्गत दिवयांगजनो की पिछले दो महीने में जांच करवाया। जांच के उपरांत जिले में कुल 15 हजार से अधिक दिव्यांगजन उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र में मिले। इसके बाद सांसद मेनका गांधी ने एडिप के अधिकारियों से दिव्यांगजनों की मदद के लिए अनुरोध किया था। आज उसी के तहत जिले के पंत सपोर्ट स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें खुद सांसद मेनका गांधी ने शिरकत की और दिवयांगजनों को सहायक उपकरणों का उपहार दिया।

ALSO READ:  UK :  अंकिता भंडारी की बरसी पर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में दी श्रद्धांजलि, CBI जांच में धीमी गति के विरोध में वनंत्रा रिजॉर्ट तक निकाला मार्च

बता दें आज के कार्यक्रम में 533 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, 212 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, 214 को फोल्डिंग व्हील चेयर, 865 बैसाखी, 286 वॉकिंग स्टीक (छड़ी), 7 लोगो सी.पी.चेयर,1 को एडिएल किट, 14 को ब्रेल केन, 48को सेलेटर, 75 दिव्यांग को श्रवण यंत्र (कान की मशीन), 29 सुगम्य केन, 2 को स्मार्ट फोन,103 दिव्यांगो को कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स आदि का वितरण किया।

ALSO READ:  UK : खेल महाकुंभ 2026: लालकुआ विधानसभा में भव्य शुभारंभ, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर खिलाड़ियों को दिया आशीर्वाद

 

आज हुए इस कार्यक्रम में कुल 1243 दिव्यांगजनों को 186 लाख 95 हजार रुपए की लागत से 2361 उपकरणों का वितरण किया गया। उपकरणों को पाने के बाद दिव्यांगजनों ने सांसद मेनका गांधी के इस कार्य की प्रांशसा की। कार्यक्रम के आयोजन में जिले के तमाम भाजपा नेता, विधायक,एमएलसी,नगर पालिका अध्यक्ष सहित जिले की डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना, एसपी सोमेन वर्मा सहित तमाम विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English