UK: पंडित हरीश उनियाल का जन्म दिवस मां गंगा के तट पर संतों की शरण में गौ सेवा करते हुए ईश्वर की आराधना में पर्यावरण को सम्पर्पित रहा

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : सोमवार को मां गंगा के तट पर ऋषिकेश में नमामि नर्मदा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय सीताराम परिवार के केंद्रीय महामंत्री, पंडित हरीश उनियाल (मामा जी) का जन्म दिवस मनाया गया. विशेषकर पर्यावरण को समर्पित रहा. अखिल भारतीय सीताराम परिवार की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सेमवाल ने जानकारी देते हुए बताया, उनियाल जी (मामा जी) का जन्मदिन के पावन उपलक्ष्य में सोमवार को ऋषिकेश की पवित्र देवभूमि में धार्मिक अनुष्ठानों, संतों के आशीर्वाद, गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं भजन-कीर्तन के माध्यम से इस शुभ दिन को आध्यात्मिक एवं सेवाभावी रूप में मनाया गया।

भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं संतों का आशीर्वाद-
इस अवसर पर पंडित हरीश उनियाल ने कहा, माया कुंड स्थित जनार्दन आश्रम में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया तथा पूज्य स्वामी अच्युतानन्द महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इसके पश्चात माँ गंगा का दुग्धाभिषेक कर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं जन-जन के मंगल की प्रार्थना की गई।ब्रह्मपुरी में जगद्गुरु महाराज जी के उत्तराधिकारी पूज्य महावीर दास जी सहित पूज्य संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। तत्पश्चात तुलसी मानस मंदिर के महंत पूज्य रवि शास्त्री महाराज जी का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य महसूस किया। जन्म दिवस एक बहाना होता है, इसी बहाने कुछ अच्छा हो जाए समाज में तो संतुष्टि मिलती है. हम तो वैसे भी पर्यावरण को समर्पित हैं…जीवन प्रकर्ति की अराधना में लीन है…और ईश्वर वहीँ रहते हैं जहाँ प्रकर्ति स्वच्छ, स्वस्थ और समर्पित हो.
गौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का पुनीत कार्य-
गौ माता का भी आशीर्वाद लिया…जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर सुदामा गौशाला में गौमाता को चारा वितरित कर गौसेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया गया। साथ ही, प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया।
भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना-
क्रम को आगे बढाते हुए, ऋषिकेश-ढालवाला के ज्वाल्पा देवी कीर्तन मंडल द्वारा भक्तिमय भजन-कीर्तन किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो उठा।इस पावन अवसर पर नमामि नर्मदा संघ के कार्यकर्ता राजीव थपलियाल, प्रमोद शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी, अखिल भारतीय सीताराम परिवार की महामंत्री सुधा पुंडीर, गुंजन पंडित एवं सौरभ बड़ोनी द्वारा पूजा-अर्चना की गई। आश्रम के विद्यार्थियों ने भी इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।





