UK : किच्छा में न्याय यात्रा जनसभा को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा ने किया संबोधित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
किच्छा (उधम सिंह नगर) : उत्तराखंड न्याय यात्रा के तहत  शुक्रवार को  किच्छा में आयोजित जनसभा में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा,   नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,  सह प्रभारी मनोज यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी, पूर्व  प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा,  किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने प्रतिभाग किया।
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक,  इस दौरान उमड़ा जनसमर्थन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश की जनता भाजपा राज से अब बदलाव चाहती है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और जनसमस्याओं की अनदेखी से जनता त्रस्त हो चुकी है।युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, महिलाएं असुरक्षा और महंगाई से परेशान हैं, छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं और किसान अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने हर वर्ग की उम्मीदों के साथ छल किया है। जनता अब इस अन्याय और वादाखिलाफी को बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है।
उत्तराखंड की जनता ने प्रदेश में बदलाव का मन बना लिया है। उत्तराखंड न्याय यात्रा जन-जन की आवाज बनकर अन्याय के विरुद्ध संघर्ष कर रही है। कांग्रेस जनता के अधिकारों, सम्मान और न्याय की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाती रहेगी। अब उत्तराखंड में जनविरोधी भाजपा सरकार की विदाई और जनहित की राजनीति का नया अध्याय लिखने का समय आ गया है।
ALSO READ:  UK : आईडीपीएल की 633 एकड़ भूमि और बापूग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, हरक सिंह रावत ने भरी हुंकार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English