UK : किच्छा विधानसभा से ईश्वर सिंह दानू ने भरा उक्रांद (UKD) से विधायक प्रत्याशी का फॉर्म

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए UKD शक्रिय

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • कुमाऊँ संयोजक गौरव जोशी  ने जताया उनकी कार्यशैली पर पूर्ण सहमति और समर्थन किच्छा :मंगलवार को  उत्तराखंड क्रांति दल #UKD के वरिष्ठ नेता और जनप्रिय समाजसेवी  ईश्वर सिंह दानू ने किच्छा विधानसभा से उक्रांद के विधायक प्रत्याशी के रूप में अपना आवेदन फॉर्म भरा।इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।  दानू  ने फॉर्म भरते हुए कहा कि वे किच्छा की जनता की सेवा, क्षेत्र के विकास और पहाड़ के हक की लड़ाई के लिए पूरी निष्ठा से चुनाव लड़ेंगे।इस मौके पर उपस्थित कुमाऊँ संयोजक  गौरव जोशी  ने ईश्वर सिंह दानू  की कार्यशैली पर पूर्ण सहमति जताते हुए कहा कि, “दानू  जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। उनकी मेहनत, उनकी ईमानदारी और जनता के प्रति उनका समर्पण ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है। पूरी कुमाऊँ टीम उनके साथ खड़ी है।” जोशी ने कहा कि उक्रांद को किच्छा में एक मजबूत और ईमानदार चेहरा मिला है, और इस बार किच्छा की जनता बदलाव के लिए तैयार है।इस दौरान केंद्रीय सचिव गंगा सिंह मेहरा  सहित उक्रांद युवा मोर्चा और कुमाऊँ मंडल के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने  दानू  को शुभकामनाएं दीं और उन्हें भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया।
ALSO READ:  UK :दीपावली पर्व को लेकर नैनीताल जनपद में प्रशासन अलर्ट, 13 क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट तैनात
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English