यूपी : सुल्तानपुर में भाजपाई अभियान चलाकर डेढ़ लाख लोगों के बनवाएंगे आयुष्मान कार्ड : विजय रघुवंशी

भाजपा ने 14 ब्लॉक मुख्यालयों पर बैठक कर अभियानों को सफल बनाने की बनाई रणनीति..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हए सेवा पखवाड़ा को गति पकड़ाने के लिए आज भाजपा ने जिले के ब्लॉक मुख्यालय पर बैठक कर अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनाई।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,जिला मंत्री विवेक सिंह विपिन ने कूरेभार ब्लॉक मुख्यालय में आयुष्मान भव: कार्यक्रम व नि:शुल्क हेल्थ कैंप को सफल बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया जिले में लगभग डेढ़ लाख लोग जिनके पास पात्र ग्रहस्थी का 6 यूनिट या उससे अधिक यूनिट का कार्ड है उनको अभियान चलाकर गोल्डन कार्ड दिलाया जाएगा। विजय रघुवंशी ने आगे बताया अभी देश में 23 करोड लोगों के कार्ड बने हैं जिसको 35 करोड़ तक लेकर जाना है।इसी क्रम में जयसिंहपुर, कादीपुर,अखंडनगर, कुड़वार,दोस्तपुर,दुबेपुर, मोतिगरपुर लंभुआ सहित सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर बैठक आयोजित हुई। मोतिगरपुर ब्लॉक मुख्यालय की बैठक में प्रतिनिधि रणजीत कुमार ब्लॉक प्रमुख चन्द्र प्रताप सिंह,मण्डल अध्यक्ष शेष कुमार सिंह, दुबेपुर में जिला महामंत्री संदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा ब्लॉक प्रमुख डिंपल सिंह मौजूद रहीं।

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English