यूपी : पं० दीन दयाल उपाध्याय पार्क पहुंचने पर सुल्तानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुनः बने जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा का किया भव्य स्वागत…

हर चुनौती को अवसर में बदलने का करेंगे काम : डाॅ आर ए वर्मा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है,जहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ आर ए वर्मा लगातार दूसरी बार सुल्तानपुर जिले का भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर आज सुबह सुपर मार्केट स्थित पं दीन दयाल उपाध्याय पार्क पहुँचकर पं दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया।प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के तत्पश्चात जिले के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ अपने जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत कर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।माल्यार्पण कार्यक्रम में पहुँचे नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल व भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश जयसवाल ने कहा डा.आर ए वर्मा पार्टी के काबिल व मेहनती जिलाध्यक्ष है। इनके नेतृत्त्व में लगातार संगठन मजबूत हो रहा है।जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा ने कहा कि 2024 में एक बार फिर लोकसभा चुनाव मे ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाना हमारा लक्ष्य होगा।उन्होंने कहा पार्टी ने एक बार फिर हमको जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। हम परिश्रम की पराकाष्ठा कर संगठन को बूथ लेवल तक मजबूत करने में कोई भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।और हर चुनौती को अवसर में बदलने का काम करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा ने पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।जिलाध्यक्ष को बधाई देने वालों में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. एम. पी. सिंह,प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल,नगर अध्यक्ष आकाश जयसवाल, आशीष सिंह रानू, दीपांकुश चित्रांश, डाॅ रामजी गुप्ता,मोहित साहू,लोहरामऊ मंडल महामंत्री अशोक,के साथ साथ दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English