MP : भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया तो समर्थकों ने किया हंगामा NH 44 पर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते हैं राज्य के  पूर्व ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्र 
  • सर्मथकों ने किया हाई वे जाम, पुलिस पर भी किया पथराव, भारी पुलिस बल तैनात 
भोपाल : (आर सोनी) मध्य प्रदेश के दतिया में आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट न दिए जाने पर भारी बवाल हो गया है। नाराज समर्थकों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए नेशनल हाईवे एनएच-44 को जाम कर दिया और पुलिस पर भारी पथराव किया, जिसमें कई पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
दतिया के पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के अनुसार, शुक्रवार शाम से ही 3000 से अधिक उपद्रवियों ने शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। उन्होंने पहले बाजारों को बंद कराने का प्रयास किया और फिर शाम 6 बजे से ही हाईवे पर चक्का जाम करके बैठ गए।नरोत्तम मिश्रा के हजारों समर्थकों द्वारा NH-44 रोके जाने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लगभग 15 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। इस भीषण जाम का असर दतिया की सीमा से लगे पड़ोसी जिलों पर भी पड़ने लगा। कलेक्टर और एसपी ने प्रदर्शनकारियों से बार-बार बातचीत कर रास्ता खाली करने की अपील की, लेकिन वे नहीं माने।एसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि प्रशासन की तमाम अपीलों के बावजूद, शनिवार तड़के करीब 4 बजे प्रदर्शनकारियों ने अचानक पुलिस बल पर भारी पथराव शुरू कर दिया।हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े, जिसके बाद उपद्रवियों ने पथराव और तेज कर दिया। इस हिंसक हमले में 6 से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान खुद एसपी मयूर खंडेलवाल और एडिशनल एसपी को भी चोटें आई हैं।पुलिस पर हमले के बाद सुरक्षा बलों ने दोबारा आंसू गैस का इस्तेमाल किया और इलाके में अपना दबदबा बनाते हुए भीड़ को खदेड़ दिया। एसपी के मुताबिक, उपद्रवी अब अलग-अलग जगहों पर छिप गए हैं। पुलिस ने उन्हें सख्त चेतावनी दी है कि वे या तो खुद आत्मसमर्पण कर दें या शांतिपूर्ण तरीके से वहां से चले जाएं।

ALSO READ:  UK : सुरंग हादसा...घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सूरत में चक्का जाम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल, हाईवे से ट्रैफिक जाम को क्लियर कराया जा रहा है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे दतिया शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

ALSO READ:  UK : क्रिकेटर ऋषभ पन्त का अपने गाँव पाली में पैतृक मकान का नवनिर्माण कार्य शुरू

Related Articles

हिन्दी English