ऋषिकेश : सिंधी समाज का झूलेलाल चालिहा महोत्सव का समापन गंगा जी में ज्योत विसर्जन के साथ संपन्न हुआ

- प्रभु झूलेलाल चालिहा महोत्सव का समापन गंगा जी में ज्योत विसर्जन के साथ संपन्न हुआ
ऋषिकेश : जैसा कि विदित है, प्रभु झूलेलाल चालिहा महोत्सव सिंधी समाज द्वारा 40 दिन तक लगातार मनाया जाने वाला उत्सव है। इस वर्ष भी यह महोत्सव मनोकामना सिद्ध प्रभु झूलेलाल मंदिर, आवास विकास कॉलोनी, ऋषिकेश में 16 जुलाई से 24 अगस्त तक लगातार मनाया गया।
कृष्ण कुमार इदनानी, महासचिव – सिंधी बिरादरी, ऋषिकेश के अनुसार महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन प्रभु झूलेलाल जी की सुबह-शाम **आरती, पल्लव व भंडारे** आयोजित किए गए। 40 दिन चले इस उत्सव में **बच्चों व महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिताएं** आयोजित की गईं, **सिंधी वर-वधू परिचय सम्मेलन** का आयोजन किया गया, तथा **राधा-कृष्ण व हनुमान जी की सुंदर नृत्य झांकियां** प्रस्तुत की गईं।
कार्यक्रम के **40वें दिन** उत्कृष्ट कार्य व नियमित उपस्थिति हेतु कार्यकर्ताओं को **सम्मानित** किया गया, झूलेलाल जी को **छप्पन भोग** अर्पण किया गया, तथा **केक सेरेमनी** आयोजित की गई। कार्यक्रम का समापन मंदिर परिसर से प्रभु झूलेलाल जी की **भव्य शोभा यात्रा** से हुआ, जो **अलवर बैंड के गाजे-बाजे** के साथ एवं भक्तों के नृत्य के साथ **गली नं. 3 से होते हुए गंगा तट** पर पहुंची। गंगा तट पर झूलेलाल जी की आरती-पल्लव के पश्चात हर्षोल्लास के साथ **ज्योत विसर्जित** की गई, तत्पश्चात भंडारे के साथ 40 दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ।
शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे उनमें प्रेम चंदानी, कृष्ण कुमार इदनानी, हीरालाल, सुरेंद्र पाहवा, विजय छाबड़ा, चंद्र मोहन नारंग, वितेन्द्र पाहवा, राजकुमार, दिलीप लालवानी, गौरव कुकरानी, आशीष लालवानी, भरत माधवानी, रेणु नारंग, माया चंदानी, भावना सिंधी, सीमा खत्री, कविता, युविका, हृदय चंदानी आदि।



