हरिद्वार : भ्रमण पर आया ऑस्ट्रेलिया का प्रवासी मूर्ति गंगा में डूबा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
हरिद्वार : भ्रमण पर आया एक प्रवासी आज गंगा में डूब गया। इसके बाद उसके परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।पुलिस के मुताबिक, 30 वर्षीय वास्तव मूर्ति ऑस्ट्रेलिया से पत्नी, सास-ससुर समेत परिवार के साथ हरिद्वार आए हुए थे। आज दोपहर करीब डेढ़ बजे वह परिजनों सहित सप्तऋषि स्थित ठोकर नंबर 16 के पास गंगा स्नान करने पहुंचे थे।  इसी दौरान वास्तव अचानक गहरे पानी में  डूबकर लापता हो गए। सूचना पर सप्तऋषि चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जल पुलिस को बुलाया। जवानों ने घटनास्थल के आसपास तलाश  की, लेकिन वास्तव का कुछ पता नहीं चला।शाम को कनखल क्षेत्र में उनका शव बरामद हुआ।
ALSO READ:  UK :रायवाला में रामेश्वर सेतु स्थापना और रावण-अंगद संवाद ने मोहा दर्शकों का मन, लक्ष्मण शक्ति बाण के मंचन ने नम कीं आंखें 
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English