UK : उत्तराखंड स्टूडेन्ट फेडरेशन (USF) की तरुण बैठक संपन्न

ADVERTISEMENTS
चमोली : उत्तराखंड क्रांति दल की छात्र इकाई, उत्तराखंड स्टूडेन्ट फेडरेशन (USF) की तरुण बैठक प्रगति लॉज, गोपेश्वर में संपन्न हुई। बैठक में छात्र-युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों, संगठन की मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।कार्यक्रम में कुलपति उदय सिंह रावत, उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री बृज मोहन सिंह सजवाण, जिला संगठन महामंत्री सुबोध बिष्ट तथा जिला सचिव सत्य प्रसाद पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री बृज मोहन सिंह सजवाण ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं और छात्रों की भूमिका राज्य के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। आज युवाओं को अपने अधिकारों, रोजगार, शिक्षा और पहाड़ों से जुड़े सवालों को लेकर जागरूक होकर आगे आना होगा। उत्तराखंड स्टूडेन्ट फेडरेशन युवाओं की आवाज को मजबूती देने का काम करेगा।USF छात्र नेता धर्मेंद्र फर्स्वाण ने कहा कि छात्र और युवा लंबे समय से अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा और शिक्षा, रोजगार तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन लगातार संघर्ष करेगा। उन्होंने युवाओं से संगठन से जुड़कर उत्तराखंड के हित में एकजुट होने का आह्वान किया।बैठक में उपस्थित छात्र एवं युवाओं ने संगठन को मजबूत करने तथा छात्र-युवा हितों के लिए आगामी समय में व्यापक स्तर पर अभियान चलाने का संकल्प लिया।




