उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी ने किया वादा पूरा, तीन नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान समितियों को भेजा
मंगलौर/हरिद्वार :(अरविन्द गोयल) उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी ने दिवाली से पहले किसानों को गन्ना ल्य भुगतान करने का वादा पूरा कर दिया है। मिल प्रबंधन ने चार नवंबर को 3.26 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान संबंधित गन्ना समितियों को भेज दिया। इससे किसानों को त्योहार से पहले आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय खंडेलवाल उत्तम शुगर मिल, लिब्बरहेड़ी (हरिद्वार)
उत्तम शुगर मिल ने एक नवंबर से पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया था। इससे पहले मिल ने 30 अक्तूबर से अपने बाह्य गन्ना क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू कर दी थी। पेराई सत्र के उद्घाटन के दौरान मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय खंडेलवाल ने किसानों को आश्वासन दिया था कि दिवाली को देखते हुए तीन नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान चार नवंबर को समितियों के माध्यम से करा दिया जाएगा।इसी वादे के अनुसार बुधवार को मिल प्रबंधन ने 3.26 करोड़ रुपये की धनराशि संबंधित गन्ना समितियों को भेज दी। मिल अधिकारियों ने समितियों से आग्रह किया है कि भुगतान की धनराशि जल्द किसानों के खातों में पहुंचाई जाए, जिससे उन्हें त्योहार से पहले आर्थिक मदद मिल सके।
मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय खंडेलवाल ने इस अवसर पर किसानों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि वे अपना समस्त गन्ना मिल को ही आपूर्ति करें। उन्होंने कहा कि मिल अपने पेराई लक्ष्य को पूरा करने के साथ ही किसानों को समय से गन्ना मूल्य भुगतान करने के लिए प्रतिबद्ध है।उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी उत्तराखंड की पहली चीनी मिल है, जिसने पेराई सत्र 2026-27 का गन्ना मूल्य भुगतान शुरू किया है।