UK : प्रदेश की सबसे बड़ी मानव श्रंखला बना कर ग्रामीणों ने की मांग, हमारी सड़क सुधार दो सरकार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • मामला बागेश्वर जिले के सीमान्त इलाके का है, पिथौरागढ़ जनपद का भी कुछ इलाका में लगता है
  • दुर्भाग्य है, सरकार एक सड़क को सुधार नहीं पा रही है, फिर कहेंगे पलायन रुक नहीं रहा
  • नरगोली से बेरीनाग सड़क पर मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध सड़क डामरीकरण की मांग, आश्वासन के बाद माने ग्रामीण
  • सांसद अजय टम्टा, स्वयं वर्तमान में सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री, भारत सरकार,  अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ निर्वाचन क्षेत्र (उत्तराखंड) से सांसद हैं.  भारत सरकार के पूर्व कपड़ा राज्य मंत्री भी हैं… ने एक माह में टेंडर प्रक्रिया का भरोसा दिलाया विद्यायक ने बर्चुवल बैठक को सम्बोधित कर सितम्बर अक्टुबर तक काम होगा ये कहा 
  • जबकि सम्बंधित PMJSYके विभागीय अधिकारियो ने बजट मिलते ही दिसम्बर 2026 तक टेणंडर कर काम शुरु होने की बात लिखित में दी 
कांडा/बागेश्वर : पिथौरागढ़-बागेश्वर सीमा पर स्थित पौसा गांव में रविवार को कमस्यार घाटी के ग्रामीणों ने सड़क पर डामरीकरण की मांग को लेकर मानव श्रृंखला बनाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क पर खड़े होकर नारेबाजी करते हुए लंबे समय से बदहाल सड़क को पक्का करने की मांग उठाई।
ग्रामीणों का कहना है कि नरगोली-बेरीनाग मोटर मार्ग लंबे समय से डामरीकरण के अभाव में बदहाल है। बरसात के दौरान सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और गड्ढे होने से आवाजाही बेहद मुश्किल हो गई है। इससे सबसे अधिक परेशानी मरीजों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार लोनिवि और प्रशासन से सड़क के डामरीकरण की मांग की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।मानव श्रृंखला के दौरान ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि सड़क का डामरीकरण क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग है। ग्रामीणों ने कहा कि आश्वासन के बावजूद यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से वार्ता की। सांसद और विधायक की ओर से दिए गए आश्वासन तथा विभाग की ओर से लिखित कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया। अधिकारियों ने जल्द ही सड़क के डामरीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।ग्रामीणों ने कहा कि अब उनकी नजर विभागीय कार्रवाई पर रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय में काम शुरू नहीं हुआ तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा। अध्यक्ष डी आर टम्टा विनोद महरा भगवान महरा सुनील रावत हरीश डसीला महूश राठौर भाष्कर कुमार भगवत सिंह रौतेला राजेश रावत हयात डसीला भगवान खाती गोपा धपोला सरोज आर्या हरीश ऐठानी मनोज रौतेला महेश राठौर दीपक सिंह रौतेला,अनिल रौतेला, पंकज डसीला अदि लोग मौजूद रहे. 

Related Articles

हिन्दी English