UK :चमोली के मोहंखाल–किंकांडी–चोपता (तुंगनाथ) मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन का 84वाँ दिन जारी

ADVERTISEMENTS
चमोली : क्षेत्रीय जनता की वर्षों पुरानी मांग और सड़क सुविधा के अधिकार को लेकर जारी संघर्ष को आज उत्तराखंड क्रांति दल ने अपना पूर्ण समर्थन दिया. इस अवसर पर उक्रांद चमोली जिलाध्यक्ष युद्धवीर सिंह नेगी केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवाण, पूर्व विधायक प्रत्याशी केदारनाथ डॉ. आशुतोष भण्डारी, महिला जिलाध्यक्ष राजेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी, अंजू पंवार, दर्शनी देवी, सुभोध बिष्ट, पंकज पुरोहित एवं भरत कुँवर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर समर्थन व्यक्त किया।उक्रांद ने क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर स्वयं सड़क निर्माण की दिशा में आगे आने का आह्वान किया। अब केवल आश्वासन नहीं, धरातल पर सड़क चाहिए। जनता की आवाज, जनता का अधिकार और जनता के संघर्ष के साथ उत्तराखंड क्रांति दल हमेशा खड़ा है।





