UK : USF का प्रदेश के सभी कॉलेजों में चुनाव लड़ने का ऐलान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेताओं ने उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF) को दिया समर्थन
  • USF प्रदेश के सभी कॉलेजों में चुनाव लड़ेगी

हल्द्वानी : उत्तराखंड के छात्र हितों और युवाओं की आवाज को मजबूती देने के उद्देश्य से उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के वरिष्ठ नेताओं ने उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF) को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। इस दौरान USF ने ऐलान किया कि आगामी छात्रसंघ चुनावों में संगठन प्रदेश के समस्त महाविद्यालयों में चुनाव लड़ेगा और छात्र हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगा।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आज प्रदेश के महाविद्यालयों में छात्रों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। शिक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्रावास, पुस्तकालय, खेल सुविधाएं, रोजगारपरक शिक्षा, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था तथा छात्र-छात्राओं की मूलभूत समस्याओं को लेकर USF लगातार संघर्ष करेगा।

ALSO READ:  UK : मिली सरकारी नौकरी...मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ESI के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि छात्र शक्ति ही प्रदेश के भविष्य की शक्ति है और छात्र हितों की आवाज को विधानसभा से लेकर महाविद्यालय स्तर तक मजबूती से उठाया जाना आवश्यक है। USF को समर्थन देकर संगठन छात्र राजनीति में एक नई और सकारात्मक दिशा देने का प्रयास करेगा।

USF के केंद्रीय अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने कहा कि संगठन प्रदेश के प्रत्येक महाविद्यालय तक पहुंच बनाएगा और छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी छात्रसंघ चुनावों में USF पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और समस्त कॉलेजों में संगठन के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

ALSO READ:  दुबई के प्रिंस ने की मुलाकात भारतीय घायल पायलट  कैप्टन स्मित मच्छार से

इस अवसर पर संरक्षक काशी सिंह ऐरी, केंद्रीय अध्यक्ष UKD सुरेंद्र कुकरेती, केंद्रीय उपाध्यक्ष समीर मुंडेपी, केंद्रीय अध्यक्ष USF नीरज बिष्ट, कुमाऊं प्रभारी युवा गौरव जोशी, संरक्षक भुवन चंद्र कापड़ी, जिला अध्यक्ष प्रताप चौहान, केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन बिष्ट सहित UKD एवं USF के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सभी नेताओं ने छात्र हितों की लड़ाई को मजबूत करने तथा प्रदेश के महाविद्यालयों में USF को एक सशक्त छात्र संगठन के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English