UK :रायवाला में कैंडल जलाकर नेपाल में जान गवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित

स्थानीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भी की कार्यक्रम में शिरकत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रायवाला : ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत रायवाला स्थित हनुमान चौक में नेपाल में आई भीषण त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सहभागिता करते हुए दो मिनट का मौन रखा और मोमबत्ती जलाकर दिवंगत आत्माओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार नेपाल की सहायता के लिए आगे आएं तथा आपदा से प्रभावित पीड़ित परिवारों के सहयोग में अपना योगदान दें।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश के गढ़ी मयचक में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक ने की शिरकत

उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी द्वारा नेपाल के प्रति किए जा रहे सहयोग एवं संवेदनशील पहलों के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सदैव अपने पड़ोसी देशों के साथ मानवीय संवेदनाओं के आधार पर खड़ा रहा है। इस दौरान लोगों ने आर्थिक, भौतिक सहयोग करने का संकल्प भी लिया है। जिसे उचित माध्यम से प्रभावितों तक पहुँचाया जाएगा।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतीतनगर के ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, उपप्रधान सुषमा नकोटी, गोर्खाली सुधार सभा के उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश मल्ल, सलाहकार ऋषि राम शर्मा, पंडित राधा रमण अधिकारी, क्षेत्र बहादुर मल्ल, चन्द्र बहादुर थापा, महेन्द्र बहादुर राणा, प्रीतम पुन, विष्णु थापा, अरविंद क्षेत्री, कृष्ण गोसाई, यशोदा शर्मा, मंजू पाठक, बीना बंगवाल, बबीता रावत, पंचायत सदस्य सपना गोसाईं, गीता थापा, धनकला शर्मा, विजय सिंह भंडारी, लक्ष्मी डंगवाल, लक्ष्मी गुरुंग, टेक बहादुर गुरूंग, गीता शर्मा, भवानी शर्मा, ज्योति क्षेत्री, पूजा शर्मा, लाल बहादुर गुरुंग, कमल कुमार, एके सिंह, महेंद्र सिंह कुट्टी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English