UK : चमोली में लामबगड़ के पास बस टकराई पथ्हर से, २५ यात्री थे सवार हरिद्वार जा रही थी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
चमोली : दिनांक 10.09.2026 को वाहन संख्या UK-14-PA-023 (बस), जो बद्रीनाथ धाम से 25 यात्रियों को लेकर हरिद्वार की ओर जा रही थी, लामबगड़ के पास अचानक तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित हो गई। बस के ब्रेक फेल होने एवं स्टेयरिंग लॉक होने के कारण बस गलत दिशा में मुड़ते हुए सड़क किनारे लगे पत्थर से जा टकराई।चमोली  पुलिस के मुताबिक़,  घटना की सूचना मिलते ही थाना गोविंदघाट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से बस में सवार सभी 25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।इसके पश्चात पुलिस द्वारा क्रेन की सहायता से बस को सुरक्षित स्थान पर हटवाया गया तथा सभी यात्रियों को दूसरे वाहन की व्यवस्था कर उनके गन्तव्य हरिद्वार के लिए सुरक्षित रवाना किया गया।
ALSO READ:  UK: ऋषिकेश में धरोहर संवाद...अल्मोड़ा, टिहरी, बागेश्वर के ढोलवादकों ने ढोल की गूढ़ विधाओं का प्रदर्शन किया
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English