UK : पहाड़ में गांजा से भरे बोरी मिले ऋषिकेश नंबर एम्बुलेंस में मरीज की जगह

ADVERTISEMENTS
- एंबुलेंस में मरीज नहीं, #बोरियो में भरा मिला #गांजा, पौड़ी पुलिस की सघन एवं प्रभावी #चेकिंग में खुला राज
- एंबुलेंस को बनाया गांजा तस्करी का जरिया, 45 #लाख रु0 कीमत के 90 #किलो_गांजे के साथ #चालक को दबोचा
- नशे की बड़ी #खेप पकड़ी, अब #नेटवर्क की बारी—#सप्लाई चेन से जुड़े अन्य संपर्कों की #तलाश में जुटी पुलिस
श्रीनगर (गढ़वाल ) : मामला श्रीनगर का है…CO श्रीनगर तपेश कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में दिनांक 23.08.2026 को सुबह तड़के श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान आवास विकास ग्राउंड, श्रीनगर के समीप वाहनों की चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK14-PA-0539 (इको एंबुलेंस) को रोका गया और पुलिस टीम को शक होने पर जब एम्बुलेंस की तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान एंबुलेंस में रखे 09 कट्टों से कुल 90 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस टीम द्वारा मौके से वाहन चालक रविन्द्र सिंह, निवासी चौरास, जनपद टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त एंबुलेंस को भी सीज किया गया। मादक पदार्थ बरामदगी के संबंध में कोतवाली श्रीनगर में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-53/2026 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सप्लाई चैन के संबंध में भी पुलिस द्वारा आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह श्रीकोट में उक्त एंबुलेंस का संचालन करता है तथा अपने एक अन्य सहयोगी के साथ एंबुलेंस से जनपद रुद्रप्रयाग क्षेत्र से गांजे के कट्टे लेकर श्रीनगर आ रहा था और इस गांजे को वह रुद्रप्रयाग से कम दामों पर खरीद कर लाया. जिसे वह श्रीनगर में अधिक मूल्य पर बेचने का प्लान था। अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि वह पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त रहा है तथा इस कार्य के एवज में उसे आर्थिक लाभ प्राप्त होता था। पुलिस द्वारा अभियुक्त से प्राप्त जानकारी एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण की गहनता से विवेचना एवं जांच की जा रही है। मादक पदार्थ की आपूर्ति से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं तस्करी की पूरी सप्लाई चेन के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।



