ऋषिकेश में शराब तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के सदानन्द मार्ग एवं चन्द्रेश्वर नगर से 52 पाउच/पव्वे अवैध शराब व 01 दोपहिया वाहन सहित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत।
=============
जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक/गांजा आदि तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 27.09.2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान थाना क्षेत्र के सदानन्द मार्ग, मॉडर्न स्कूल के पास ऋषिकेश से (1) अंकित कुमार पुत्र स्व0 रमेश कुमार निवासी न्यू जाटव बस्ती थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 24 वर्ष के कब्जे से 34 पाउच माल्टा देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया। दिनांक 28.09.2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान थाना क्षेत्र के नाले वाली रोड, चाला मशीन के पास चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश से (2) शिवम सक्सेना पुत्र शिवपाल निवासी वार्ड नं0 16 तीन पानी रुद्रपुर जनपद ऊधमसिंहनगर हाल पता नाले वाली गली गुरुद्वारे के पीछे चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश उम्र 30 वर्ष के कब्जे से 18 पव्वे इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया गया तथा शराब के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK14M 3519- यामा रंग काला को कब्जे में लिया गया।अभियुक्तगण (1) अंकित कुमार उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-492/2026 धारा 60(1)क आब0 अधि0 तथा (2) शिवम सक्सेना उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-493/2026 धारा 60(1)क/72 आब0 अधि0 के अभियोग पंजीकृत किये गये। ऋषिकेश पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियुक्तगणों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है।
बरामद माल-
(1) अभियुक्त अंकित कुमार के कब्जे से 34 पाउच माल्टा देशी शराब बरामद।
(2) अभियुक्त शिवम सक्सेना के कब्जे से 18 पव्वे इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद।
(3) स्कूटी संख्या UK14M-3519 यामा रंग काला।
गिरफ्तार/नामजद अभियुक्त-
1- अंकित कुमार पुत्र स्व0 रमेश कुमार निवासी न्यू जाटव बस्ती थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 24 वर्ष
2- शिवम सक्सेना पुत्र श्री शिवपाल निवासी वार्ड नं0 16 तीन पानी रुद्रपुर जनपद ऊधमसिंहनगर हाल पता नाले वाली गली गुरुद्वारे के पीछे चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश उम्र 30 वर्ष
पुलिस टीम-
1- का0 1368 सोहन सिंह
2- का0 189 हिमांशु कुमार
3- का0 1703 अमित कुमार
4- का0 1375 अंगेश्वर कुमार



