UK : पुलिस परिवार में शोक, महिला आरक्षी प्रियंका का निधन

ADVERTISEMENTS
- मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के कांडा, यमुनापुल गांव की रहने वाली थीं
उत्तरकाशी : पुलिस कार्यालय में तैनात महिला आरक्षी प्रियंका का बुधवार, 30 सितंबर को असामयिक निधन हो गया। बताया गया कि वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की सूचना से पूरे पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आरक्षी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। विभाग की ओर से शोकाकुल परिजनों के प्रति भी संवेदना प्रकट की गई।प्रियंका मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के कांडा, यमुनापुल गांव की रहने वाली थीं। कोविड-19 महामारी के कठिन दौर में भी उन्होंने पूरी जिम्मेदारी, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दीं।सहकर्मियों ने उनके सेवाभाव एवं कर्तव्यनिष्ठा को स्मरण करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।



