UK : रायवाला के पास ट्रेन से कटी अज्ञात महिला, दाहिने हाथ में टैटू बना हुआ है

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश: रायवाला पुलिस के मुताबिक़, दिनांक 05.10.2026 को समय 21.41 बजे कोतवाली रायवाला को प्वाइटस मैक गजराज सिह रेलवे स्टेशन रायवाला द्वारा ट्रेन न0- 14887 के चालक द्वारा अवगत कराये जाने कि वीरभद्र रायवाला के मध्य खम्बा न0-KM N0-1/12 पर एक महिला रन ओवर होने (ट्रेन महिला के ऊपर से गुजर जाने/कटने) के सम्बन्ध मे सूचना प्राप्त हुई. जिस पर फोर्स घटनास्थल रवाना किया गया। पुलिस के मुताबिक़, चीता कर्म0गण द्वारा अवगत कराया गया कि एक महिला उम्र- 40 वर्ष लगभग पहनावा- क्रीम रंग की मैक्सी व नीचे पीले रंग का पलाजो पहने है. दाहिने हाथ पर टैटू बना है. ट्रेन से सत्यनारायण मंदिर से गौहरी माफी जाने वाले रास्ते पर रेलवे पुलिया नियर जंगलात चौकी पर रन ओवर हो गयी है। मौके पर 108 एम्बुलेन्स को बुलाया गया. मृतका शिनाख्त हेतु आस पास खोजबीन की गई तो शव के आस पास अलावा पहने कपड़ों के कुछ भी पहचान दस्तावेज बरामद नही हुआ । मृतका के दाहिने हाथ पर टैटू गुदा है। गले में मंगलसूत्र, कानो में बाली , पैरो में पायल पहने है ।मौके पर मृतका की स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। परन्तु कोई भी लाभप्रद जानकारी प्राप्त नही हो पाई। मौके से शव को 108 के माध्यम से सरकारी अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया है। शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। किसी थाने से संबंधित हो तो थाना रायवाला से संपर्क करे ।





