जम्मू: CISF के सहायक कमान्डेंट समेत ४ जवानों की साथी ने गोली मार कर हत्या

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
इन चार कर्मियों की हत्या की गयी है

जम्मू :बेहद दुखद खबर आ रही है….कठुवा इलाके में CISF के चार जवानों की हत्या कर दी है. गोलीचलाकर हत्या की है. चारों जवानों में सहायक कमाडेंट अंकित कुमार पाण्डेय, सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल संजीव कुमार और कांस्टेबल मोहम्मद रफीक हैं. आरोपी का नाम अभिदेश कुमार है जो बिहार का रहने वाला है. उसने अपनी सर्विस रायफल से गोली चलाई. गोली मारने का कारण आरोपी सिपाही को सहायक कमाडेंट और अन्य द्वारा नौकरी पर प्रताड़ित करने का बताया जा रहा है…हालाँकि इसकी पुष्टि होनी बाकी है. जांच के बाद सामने आएगा असल कारण का…

ALSO READ:  UK : हरियाणा भ्रमण पर जा रहे प्रदेश के युवाओं से मिले मुख्यमंत्री धामी
आरोपी सिपाही अभिदेश कुमार

घटना जम्मू के कठुवा बसोहली माश्का इलाके के सेवा २ हाइड्रोलिक प्रोजक्ट की है. सिपाही अभिदेश कुमार है जो बिहार का रहने वाला है. उसको गिरफ्तार कर लिया गया है. वारदात होने के बाद हिमाचल प्रदेश के NHPC हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है ड्यूटी पर आते जाते समय उसकी कई बार पहले भी बहस हो चुकी थी. गोलीबारी की आवाज सुन कर आनन फानन में पुलिस और सेना भी बुलाई गयी. लगा ऐसा  जैसे आतंकियों ने हमला कर दिया है..लेकिन थोड़ी देर बाद पता लगा आपस में गोली बारी हुई है…CISF के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा है, आरोपी ने हर एक को १० से १५ गोली मारी हैं. सभी कर्मी इंटेलिजेंस के थे.  मामले में जांच जारी है. 

Related Articles

हिन्दी English