UK : 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि

हल्द्वानी में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की ओर से आगामी 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में भव्य व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं नैनीताल ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
नवीन वर्मा प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, ने जानकारी देते हुए बताया, सम्मेलन में प्रदेशभर से करीब 250 व्यापारी प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है। उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रानीखेत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून, काशीपुर, रुड़की, ऋषिकेश और बागेश्वर समेत विभिन्न जिलों के व्यापारी इसमें भाग लेंगे। महिला व्यापारी प्रतिनिधियों की भी भागीदारी रहेगी। जिस्म व्यापारी हितों को लेकर कई मामले मुख्यमंत्री के समक्ष उठाए जाएंगे।





