UK :वांछित ग्राम विकास अधिकारी मनीष जुयाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
कोटद्वार : शातिर अभियुक्त के विरुद्ध 05 #चेक_बाउंस मामलों में कोर्ट से थे #गिरफ्तारी वारंट #जारी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्यवाही को प्रभावी बनाने तथा न्यायालयों से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों (N.B.W.) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करते हुए वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। कोटद्वार पुलिस के मुताबिक, निर्गत निर्देशों के क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोटद्वार में विचाराधीन चेक बाउंस के 05 मामलों में वांछित वारंटी मनीष जुयाल (ग्राम विकास अधिकारी) को गुमखाल से गिरफ्तार किया गया। उक्त वारंटी के विरुद्ध चेक बाउंस के मामलों में न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक करवाई की जा रही है।




