UK : हल्द्वानी में नितिन नबीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, चुनाव के लिए भी दे गए सन्देश

ADVERTISEMENTS
- हल्द्वानी में आयोजित प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई
-
आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में सहभागिता की, बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई : नितिन नबीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा
हल्द्वानी : बुधवार का दिन उत्तराखंड की नजर हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित एक वेडिंग पॉइंट में सबकी नजर र थी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन हद्ल्वानी पहुंचे और विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया.भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड से राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा इस दौरान केरल का के भी जिक्र किया. वन्दे मातरम को लेकर गहराए विवाद के बीच उन्होंने कांग्रेस सांसद को राहुल मियां कहकर संबोधित किया….

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। नबीन ने कहा, राहुल गांधी और उनकी पार्टी के वंदे मातरम से बचने का कारण भारतीय संस्कृति से कटा होना बताया है। साथ ही, केरल में दलितों के उत्पीड़न मामले पर कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राजस्थान और केरल में दलितों पर हुए हमले पर कांग्रेस चुप रही, यह उनकी बांटने वाली सोच को दिखाता है। एक तरह आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर उन्हूने सन्देश दे दिया है. बूथ लेवल तक पहुंचे, अधिक से अधिक नए लोगों से सर्म्पक में रहे. सदस्य बनायें. और प्रचंड बहुमत से सरकार बनवाएं. आम जनता के बीच जाएँ जितना हो सके..

नबीन ने कहा, श्रद्धेय अटल जी ने जिस उत्तराखंड की नींव रखी थी, उसे आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुँचा रही है. कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण को देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि 2027 में उत्तराखंड में भाजपा जीत की ऐतिहासिक हैट्रिक लगाने जा रही है।इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत भारद्वाज, तरुण बंसल, सांसद अजय भट्ट, माला राजलक्ष्मी शाह, कल्पना सैनी एवं नरेश बंसल समेत सभी कैबिनेट मंत्री सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, विधायकगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।



