UK : तपोवन में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की मौजूदगी में नए कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की दल की सदस्यता

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष  रमेश पुंडीर की अध्यक्षता में नगर पंचायत तपोवन स्थित होटल नारायणा पैलेस में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार एवं पूर्व गढ़वाल सांसद   तीरथ सिंह रावत  का भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने के पश्चात् प्रथम बार नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल एवं नगर पंचायत तपोवन आगमन पर भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष  रमेश पुंडीर  की अध्यक्षता एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  तीरथ सिंह रावत  नगर पंचायत अध्यक्ष  विनिता बिष्ट  की उपस्थिति में  नए कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं में—
अभिषेक शर्मा, अनिल भंडारी,  कपिल भंडारी शामिल रहे।नए कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए  तीरथ सिंह रावत  ने उन्हें संगठन की विचारधारा एवं राष्ट्रहित के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।यह स्वागत समारोह केवल एक स्वागत कार्यक्रम न होकर संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के उत्साह और भाजपा परिवार के प्रति समर्पण का उत्सव बन गया।

Related Articles

हिन्दी English