UK :कोटद्वार में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली शिक्षक सम्मान समारोह’ में सांसद अनिल बलूनी ने शिक्षकों को किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • शिक्षक समाज को ज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन और जीवन-मूल्यों की राह दिखाकर राष्ट्र निर्माण में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका : अनिल बलूनी

कोटद्वार : शिक्षक दिवस के अवसर पर गढ़वाल लोकसभा सांसद  अनिल बलूनी ने आज कोटद्वार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। उन्होंने बाबा सिद्धबली धाम में पूजा-अर्चना कर की। उन्होंने पवनपुत्र हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सभी प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।सांसद  बलूनी ने कोटद्वार में आयोजित ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली शिक्षक सम्मान समारोह’ में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर सांसद  अनिल बलूनी ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे नई पीढ़ी के चरित्र, संस्कार और व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी ज्ञान के साथ अनुशासन, कर्तव्यबोध और जीवन-मूल्यों को आत्मसात करते हैं। इसलिए शिक्षक का सम्मान वास्तव में समाज और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का सम्मान है।

ALSO READ:  UK: मसूरी के बिलासपुर कांडली क्षेत्र में पुस्ता गिरने की सूचना के बाद भाजपा नेता नेहा जोशी ने की मुलाकात प्रभावित परिवार से

उन्होंने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जैसे महान सपूत के नाम पर आयोजित यह शिक्षक सम्मान समारोह उत्तराखंड की गौरवशाली परंपरा और शिक्षकों के प्रति समाज की कृतज्ञता का प्रतीक है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने अपने साहस, राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा से देश और समाज को प्रेरणा दी। उनके नाम पर शिक्षकों को सम्मानित किया जाना विशेष रूप से गौरव का विषय है।

ALSO READ:  गजब हाल है, महापौर को भीड़ में अकेला छोड़कर भागी निगम की टीम

सांसद ने कहा कि एक शिक्षित, संस्कारित और जागरूक समाज ही सशक्त राष्ट्र की मजबूत नींव रखता है। शिक्षकों का समर्पण और निरंतर परिश्रम देश की भावी पीढ़ी को दिशा देने के साथ विकसित भारत के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करता है। बलूनी ने शिक्षक दिवस पर देश और प्रदेश के सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके अटूट समर्पण, निरंतर परिश्रम और राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

इस दौरान समारोह में उपस्थित शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने सांसद  अनिल बलूनी का स्वागत किया और शिक्षक सम्मान समारोह के आयोजन को शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की महत्वपूर्ण पहल बताया।

Ad

Related Articles

हिन्दी English