UK:लम्पी स्किन डिजीज…बागेश्वर में अब तक 50,896 गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
बागेश्वर : जनपद ऊधम सिंह नगर और नैनीताल में गायों में लम्पी स्किन डिजीज जैसे लक्षण पाए जाने के बाद बागेश्वर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. केके जोशी ने बताया कि जनपद में अब तक 50,896 गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। पशुपालकों और संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। 
उन्होंने बताया कि जनपद में अभी किसी भी पशु में लम्पी स्किन डिजीज के लक्षण नहीं पाए गए हैं। एहतियात के तौर पर जनपद के बाहर से गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि बीमारी में पशुओं के शरीर पर दाने और गांठें बनने लगती हैं। यह रोग मच्छर, मक्खी तथा अन्य काटने वाले कीटों के माध्यम से फैल सकता है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशुपालकों से पशुओं के आसपास धुआं करने तथा बाह्य परजीवी जैसे किलनी आदि के नियंत्रण के लिए दवा का प्रयोग करने की अपील की है।
ALSO READ:  UK :भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को नमन किया और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी
Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English