UK: पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण करेंगे 11 अक्टूबर से भट्टोवाला ऋषिकेश से जनसंवाद का आगाज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : (मनोज रौतेला) पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता शूरवीर सिंह सजवाण 11 अक्टूबर से यानी रविवार से जनता से सीधे संवाद करेंगे. जिसका जाम जन संवाद रखा गया है. सबसे पहले ऋषिकेश विधानसभा के भट्टोवाला में जनता से रूबरू होंगे. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनका यह जनसंवाद काफी अहम माना जा रहा है. सजवाण कांग्रेस के बरिष्ठ नेताओं में से एक हैं. ऐसे में आगामी चुनावों में उनके चुनाव की क्या ठौर और  उसकी क्या रूप रेखा होगी यह अभी सामने आना बाकी है. शूरवीर सिंह सजवाण उत्तराखंड राज्य में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक भारतीय राजनेता हैं। उन्होंने 1985, 1993 और 2002 में तीन विधायी चुनाव जीते हैं. पिछली विधानसभा चुनाव में भी उन्हूने ऋषिकेश से दावेदारी की थी लेकिन बाद में उन्हें मना लिया गया था. फिर कांग्रेस ने जयेंद्र रमोला को कांग्रेस ने टिकट दिया था. उल्लेखनीय है, 1985 में उन्होंने देवप्रयाग विधान सभा से अपना पहला चुनाव जीता और उसके बाद उन्होंने टिहरी विधान सभा क्षेत्र से अपना दूसरा कार्यकाल जीता। उत्तराखंड राज्य के उत्तर प्रदेश से अलग होने के बाद उन्होंने 2002 में ऋषिकेश विधान सभा से पहला चुनाव जीता। सजवाण की पहाड़ी मतों में विशेष तौर पर जबरदस्त पकड़ मानी जाती है. 
सजवाण ने जनता के नाम सन्देश देते हुए क्या कहा पढ़िए…
साथियों,
माँ दुर्गा के पावन नवरात्रों के प्रथम दिन, माँ का आशीर्वाद लेते हुए, ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क और जनता से सीधे संवाद के क्रम को और व्यापक रूप देने जा रहा हूँ।🙏🏻ऋषिकेश विधानसभा से मेरा रिश्ता हमेशा आत्मीय रहा है। *मेरा प्रयास रहेगा कि जन-जन तक पहुँचकर आपसे मिलूँ, आपकी बात सुनूँ और क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं जमीनी हकीकत को और करीब से समझूँ।**11 अक्टूबर को भट्टोवाला स्थित ज्ञान फ़ार्म* से इस क्रम का पहला कार्यक्रम होगा। इसके बाद ऋषिकेश विधानसभा की *सभी 18 ग्राम पंचायतों और 40 वार्डों* में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रमों के माध्यम से आप सभी से मिलने और संवाद का यह सिलसिला जारी रहेगा।प सभी का स्नेह, साथ और आशीर्वाद इस यात्रा में मेरा हौसला बढ़ाएगा। 🙏🏻
आपका
*शूरवीर सिंह सजवाण*
*पूर्व मंत्री, उत्तराखंड*

Related Articles

हिन्दी English