UK : गढ़वाल आयेंगे फ़ुटबाल स्टार बाइचुंग भूटिया ! प्रतिभाओं को निखारने तराशने,सांसद अनिल बलूनी से हुई मुलाकात
गढ़वाल के युवाओं के खुश खबरी है, जल्द भूटिया से सीख पाएंगे गुर फुटबाल का

- गढ़वाल की फुटबॉल प्रतिभाओं को तराशने के लिए मिला बाइचुंग भूटिया का साथ!
- आने वाले दिनों में गढ़वाल के फुटबाल खिलाड़ी सीख सकेंगे गुर भूटिया से
- गढवाल में है काफी टेलेंट जो विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन कर सकता है : अनिल बलूनी
नई दिल्ली/देहरादून :गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और फुटबाल स्टार बाइचुंग भूटिया की मुलाकात हुई. दोनों की मुलाक़ात काफी अच्छी रही. ऐसे में आने वाले दिनों में गढ़वाल की युवा प्रतिभा को निखारने, परखने आ सकते हैं भूटिया…बलूनी ने जानकारी देते हुए बताया, “भारत के प्रसिद्ध पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और भारतीय फुटबॉल के ध्वजवाहक श्री बाइचुंग भूटिया से मुलाकात का अवसर मिला। इस अवसर पर गढ़वाल सहित पूरे उत्तराखंड में छिपी फुटबॉल प्रतिभाओं को तलाशने, उन्हें उचित मंच और बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर सार्थक चर्चा हुई । भूटिया गढ़वाल हीरोज फुटबॉल क्लब के साथ मिलकर उदीयमान खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने पर सार्थक चर्चा हुई। हमारा प्रयास है कि उत्तराखंड के गांवों और कस्बों से निकलने वाली प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, अनुभवी मार्गदर्शन और प्रतिस्पर्धी अवसर मिलें।हमारा संकल्प है कि ये प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के मंच पर भी उत्तराखंड और भारत का नाम रोशन करें।”



