UK :पहले प्यार का इकरार, फिर शादी से इनकार और अब हरियाणा निवासी आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
कोटद्वार: मामला पौड़ी जिले के कोटद्वार का है…. दिनांक 03.07.2026 को वादिनी निवासी कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि डाकघर, कोटद्वार में तैनात आशीष यादव द्वारा उन्हें शादी का झांसा देकर उनका शारीरिक शोषण किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-147/2026, धारा 69 एवं 351(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा प्रकरण में निष्पक्ष एवं प्रभावी विवेचना करते हुए उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।निर्गत निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता ममगाईं के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित कर प्रकरण की विवेचना एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता/वादिनी के बयान एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में नामजद अभियुक्त आशीष यादव निवासी खेड़ा हरियाणा द्वारा शादी का झांसा देकर पीड़िता का शारीरिक शोषण करने की पुष्टि होने पर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 30.08.2026 को अभियुक्त को कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करो आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. आशीष यादव पुत्र विनोद कुमार, 
निवासी— भिवानी खेड़ा, हरियाणा

Related Articles

हिन्दी English